आजादी के अमृत महोत्सव ने देशवासियों में जगाई देशप्रेम की अलख- डॉ रमेश पोखरियाल निशंक

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश- तिरंगा यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरिद्वार लोकसभा सांसद डा रमेश पोखरियाल निंशक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।तिरंगा यात्रा के समापन पर डा निशंक ने शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित भी किया।

बुधवार को तिरंगा यात्रा में उमड़ी स्कूली बच्चों ,संत समाज सहित विभिन्न धार्मिक, व्यापारिक , चिकित्सा, सामाजिक संस्थाओं के हजारों लोगों की भीड़ ने देशभक्ति का जबरदस्त जज्बा दिखाया। शहर के जिस जिस मार्ग से तिरंगा यात्रा गुजरी वहां व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत और अभिनंदन किया। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही देवभूमि ऋषिकेश में आज देशभक्ति की ब्यार बहती दिखी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड की देवभूमि में महापौर अनिता ममगाई की अगुवाई में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डा निशंक के साथ जगह जगह लोगों को अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। बुधवार का दिन तीर्थ नगरी ऋषिकेश में तिरंगा यात्रा के नाम रहा। शहर के जिस जिस मार्ग से होकर तिरंगा यात्रा गुजरी वहां वहां देश भक्ति की ब्यार बहती नजर आई। इस दौरान भारत माता की जय सहित देशभक्ति से गूजांयमान उद्वोषों से शहर गूंजता नजर आया । इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डा निशंक ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को श्री भरत मंदिर इण्टर कालेज के खेल मैदान से रवाना किया।देशप्रेम की भावना के साथ विभिन्न संस्थाओं सहित अनेकों स्कूलों के छात्र छात्राएं हाथों में तिरंगा थामकर चल रहे थे,

इस दौरान एक अद्भुत नजारा देखने को मिल। जगह जगह छात्र-छात्राओं एवम लोगों द्वारा प्रेरक नारे लगाए गए तथा लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तम्भ पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर शहीदों के परिजनोंं एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को सम्मानित करने के उपरांत सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है। यह आजादी का एक उत्सव है।

महापौर ने अपने
सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर महामंडल्सश्वर दयाराम दास महाराज, दीप्ती रावत (राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा) , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला,महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज sdm शैलेन्द्र नेगी, mna राहुल गोयल के अलावा शहीद परिवारों के लोग प्रमुख रूप से शामिल हुए।