आप का रुझान मकान,जमीन और वाहन खरीदने में हो सकता है। जानें अपना राशिफल (23अप्रैल 2022)

खबर शेयर करें -

‍‍राशिफल 23अप्रैल 2022

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-यदि आप नौकरी/व्यवसाय वाले हैं, तो आज के दिन आपको  उन्नतिकारक अच्छे और सुनहरे अवसर मिलने वाले हैं। आप का रुझान मकान,जमीन, वाहन आदि खरीदने  की ओर भी रह सकता है। यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है।।                   

वृष राशि-आज आपके दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान तो आ सकता है, लेकिन आप तत्परता के साथ  काम में जुटे रहेंगे। आपके आय के साधनों में वृद्धि होने का भी योग है। आप यदि व्यख्याता या किसी अन्य प्रकार के वाचन आदि  कार्य से जुड़े हुए व्यक्तिहैं, तो आज आपको उपलब्धिकारक या प्रगतिकारक अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आप किसी नए काम की शुरुवात भी कर सकते हैं।।                                                   

मिथुन राशि-आज आपको कोई भी नया काम हाथ में नही लेना चाहिए। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज रुक जाना उचित रहेगा। यदि आप पहले से नेत्र विकार से पीड़ित हैं, तो आज आपका नेत्र विकार बढ़ सकता है। अतः इस सम्बंध में विशेष सावधानी रखें।   

 कर्क राशि-आज आप जीवन साथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। यदि आपका जीवन साथी से किसी प्रकार से मनमुटाव चल रहा है, तो आज आपका जीवन साथी के प्रति सदभाव जागृत होगा। नौकरी,व्यवसाय वालों के दिन अनुकूल रहेगा। आपका मनोबल भी आज काफी अच्छा रहा सकता है।                                

 सिंह राशि-यदि आप किसी कार्य को लेकर संघर्षरत हैं, तो आज उससे बाहर निकलने  के लिए आप बहुत ही सकारात्मक प्रयास करने वाले हैं। नौकरी/व्यवसाय संबंधित प्रयासों में आज आपको सफलता मिलने वाली है।


कन्या राशि-आज आप स्वयं की तर्क शक्ति से कार्य क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते है। खासकर जो लोग वकालत या रिपोर्टिंग आदि कार्य से जुड़े हुए हैं,उन्हें विशेष फ़ायदा होने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज का दिन बहुत उत्तम रहने वाला है।                                                                     

तुला राशि-आज आप घर में कोई पारिवारिक आयोजन कर सकते हैं। आप मन पसन्द वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। माता से आपको खुशी मिल सकती है। यदि आपका कोई जमीन,मकान संबंधी विवाद चल रहा ह,तो उससे निजात मिल सकती है।


वृश्चिक राशि- आज आपको किसी प्रकार का उपहार या,पारितोष मिल सकता है। आपको अधीनस्थ कर्मचारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप किसी सार्थक  भ्रमण पर भी जा सकते हैं।                    

धनु राशि-आज आपके द्वारा किए गये प्रयास व्यर्थ जा सकते हैं। हालांकि आप काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। यदि आप नौकरी से वंचित हैं,तो आज आपको अच्छे संकेत प्राप्त हो सकते हैं। अपव्यय की भी संभावना है।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है, आप सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपकी मासिक वेतन  में वृद्धि हो सकती है।


 कुम्भ राशि-आज आपको बहुत ही संयम में रहने की आवश्कता है। किसी प्रतिद्वन्दी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद की संभावना बन सकती है। आंशिक शारीरिक  कष्ट होने की भी संभावना है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं, तो सर्जरी आदि का विचार आज त्याग दें।


 मीन राशि-आज आपको कर्म क्षेत्र में किसी न किसी प्रकार से प्रसन्ता मिलने वाली है। किसी बड़े व्यक्ति या अधिकारी  का सहयोग भी आपको मिल सकता है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो किसी परिचित का सहयोग लें आपका काम अवश्य हो जायेगा। बड़े भाई से भी आज आपको संतुष्टि या किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है।

#आपका दिन शुभ हो!जय श्री कृष्णा#