आप पार्टी (AAP) देहरादून के महानगर उपाध्यक्ष शाशांक पाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, दूसरे पदाधिकारियों ने भी छोड़ी पार्टी

खबर शेयर करें -

आप पार्टी से रोज के रोज नेता पदाधिकारी पार्टी छोड़ कर या तो दूसरी पार्टीयों में शामिल हो रहे या घर बैठ रहे।

आप पार्टी महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि धस्माना ने चंपावत में आप पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

जबकि पूर्व फौजी व व्यपार मण्डल पिथौरागढ़ के अध्यक्ष, आप नेता शमशेर महर ने आप पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

अल्मोड़ा में आप पार्टी के जिला सचिव पंकज जोशी ने जिला सचिव और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

वहीं आप पार्टी देहरादून महिला मोर्चा की महासचिव रिंकी जॉर्ज ने आप पार्टी से इस्तीफा दे कर भाजपा का दामन थाम लिया।

जबकि आप पार्टी देहरादून के महानगर उपाध्यक्ष शाशांक पाल ने आप पार्टी से अपना इस्तीफा दे डाला।

आप पार्टी महानगर उपाध्यक्ष शशांक पाल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा-

मै शाशांक पाल।।
आम आदमी पार्टी का महानगर उपाध्यक्ष आज आप पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूँ।।।।।पार्टी के लिये तन मन से काम किया परंतु पार्टी पूरी तरह दिल्ली से संचालित होने वाली है।।जो काबिल ओर लोकल है उन पर पार्टी भरोसा नही कर रही है।।।जिसका खाम्यिजा पार्टी को 10 मार्च को पता चल जायेगा।।।।

जिन साथीयो ने भी मेरे साथ आप पार्टी जोइन की थी उन सभी से मै छामा माँगता हू।।।।पार्टी सायद हमारे विचारो से विपरित है इसिलिए हमारा पार्टी के साथ चलना मुस्किल है।।
बकी मेरे मित्र,समाज के,ओर सभी शुभचिंतको के लिये मै हमेशा खड़ा हू।।
आपका का भाई।।
शाशांक पाल ..

जिन्होंने AAP को कहा टाटा-बाय-बाय-

रविन्द्र जुगरान, वरिष्ठ नेता
चन्द्र किशोर जखमोला, मेजर जनरल, प्रदेश उपाध्यक्ष
विनोद कपरूवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष 
अनन्त राम चौहान IPS, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
सुबर्धन शाह IAS
संजय भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता
राकेश काला, प्रदेश प्रवक्ता
आशुतोष नेगी, प्रदेश प्रवक्ता 
अवतार राणा, प्रदेश प्रवक्ता 
जितेंद मलिक, प्रदेश सचिव 
अतुल जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 
संजय पोखरियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 
संजय सिलसुवाल, फाउंडर
रिंकू सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष परवादून
गुरमेल सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष पछवादून
संजय क्षेत्री, जिला महासचिव देहरादून
दीपक सेलवान, प्रदेश उपाध्यक्ष, SC प्रकोष्ठ
गौरव उनियाल, जिला मीडिया प्रभारी देहरादून
सुरेश भट्ट, यमकेश्वर
संदीप नेगी, संगठन मंत्री बद्रीनाथ
नवीन बिष्ट, कैंट
सुनीता राणा, उधमसिंह नगर
संदीप गोयल, व्यपार मण्डल महासचिव 
राजू सिंह, महासचिव धर्मपुर
पप्पू यादव, उपाध्यक्ष धर्मपुर
रविन्द्र पड़ियार, नेता आप धर्मपुर
राजेन्द्र प्रसाद गैरोला, निर्दलीय धर्मपुर
रोहित रोहिला, प्रदेश महासचिव, आप युवा मोर्चा
एडवोकेट विनोद कुमार, प्रदेश सचिव
बिल्लू बाल्मीकि
अजय सोनकर, (रि) उपनिदेशक आयकर
अजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव
महाबीर अमोला, ऋषिकेश
डॉ भुवन चन्द्र आर्य
भूपेंद्र फरासी, जिलाध्यक्ष महानगर देहरादून
त्रिलोक सिंह सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष व रायपुर, मसूरी प्रभारी
सन्तोष कबड़वाल, जिलाध्यक्ष नैनीताल
रुचि धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा
मनोज द्विवेदी, प्रदेश संयुक्त सचिव
सुनील सिंघल, जिला प्रवक्ता हरिद्वार
संजीव तोमर, वरिष्ठ कार्यकर्ता
रिंकी जॉर्ज, जिला महासचिव देहरादून महिला मोर्चा
शशांक पाल, महानगर उपाध्यक्ष देहरादून
शमशेर महर, पूर्व फौजी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पिथौरागढ़
पंकज जोशी, जिला सचिव, अल्मोड़ा हैं।

जिस तरीके से कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं कहीं न कहीं कमी जरूर है। ऐसे में पार्टी को चुनाव में कितना फायदा होगा कहा नहीं जा सकता है।