उत्तराखंड में 4 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 6 जिलों में बर्फबारी से बढ़ेगी मुश्किलें

खबर शेयर करें -

चमोली: कड़ाके की ठंड ने राज्य में दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आने वाले चार दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मैदानी इलाकों में सुबह शाम कोहरा रहेगा तो वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला दुश्वारियां बढ़ाएगा। आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में गिरावट व मैदानी क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर धुंध छा सकती है। इसके बाद पहाड़ों में बर्फबारी से और भी ज्यादा ठंड बढ़ सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल जिलों में बर्फबारी की संभावना है। यहां लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।