रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

देहरादून: बहन भाई की कलाई पर राखी बांधने का त्यौहार रक्षाबंधन के दिन परिवहन निगम की बसों में महिलाओं की यात्रा मुफ्त किए जाने की घोषणा की गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस संबंध में परिवहन निगम को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को निगम की ओर से रक्षाबंधन के दिन बसों में यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा की गई। उत्तराखंड सरकार की ओर से बसों के किराए में शत-प्रतिशत छूट का ऐलान किया गया है।

इस सुविधा के कारण आने वाले व्यय भार की प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से की जाएगी। इस संबंध में उत्तराखंड के परिवहन आयुक्त को भी जानकारी दी गई है।रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए, जिसके बाद सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।