उत्तराखण्ड के 24 वर्षीय विपिन अपना फर्ज निभाते हुए शहीद, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड टाइम्स:- उत्तराखंड का लाल सियाचिन में शहीद हो गया है। जानकारी के मुताबिक पौड़ी के ग्राम धारकोट निवासी 24 वर्षीय, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह, सियाचिन में देश के लिए शहीद हो गए हैं। सियाचिन में पौड़ी के 24 वर्षीय विपिन सिंह अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गए। प्रदेश के लाल के शहीद होने की खबर मिलते ही प्रदेश में शोक की लहर है। आपको बता दें कि सियाचिन में काफी कठिन परिस्थितियों में भारतीय सैनिक ड्यूटी करते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए  ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह गुसाईं के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर समय शहीद के परिवारजनों के साथ है।