उत्तराखण्ड में वोट मांगते नजर आएंगे भाजपा के स्टार प्रचारक, जानिए 30 स्टार प्रचारक की सूची

खबर शेयर करें -

देहरादून/ दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सूचि कर दी है अपने स्टार प्रचारकों की. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते और मतदाताओं से वोट मांगते नजर आएंगे। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। वे हैं.

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
  2. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,
  3. गृह मंत्री अमित शाह,
  4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,
  5. योगी आदित्यनाथ
  6. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी,
  7. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,
  8. केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी,
  9. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम,
  10. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,
  11. प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,
  12. केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह,
  13. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट 
  14. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  15. भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को भाजपा ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक बनाया है।
  16. पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों- तीरथ सिंह रावत,
  17. त्रिवेंद्र सिंह रावत,
  18. रमेश पोखरियाल निशंक और
  19. विजय बहुगुणा,
  20. प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा,
  21. सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी,
  22. सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह,
  23. अजय कुमार,
  24. अजय टम्टा,
  25. माला राज्यलक्ष्मी शाह,
  26. नरेश बंसल,
  27. नायाब सिंह सैनी,
  28. धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,
  29. बलराज पासी और
  30. दिल्ली से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी

उत्तराखंड राज्य विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होना है। 10 मार्च को चुनावी नतीजों की घोषणा होगी।