ऋषिकेश में पहली बार भगवान श्री चित्रगुप्त मन्दिर में मूर्ति के रूप में हुये स्थापित

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। (आई0डी0पी0एल0): चित्रगुप्त सभा ऋषिकेश के अथक परिश्रम और प्रयासों से श्री महाशक्ति दुर्गा मन्दिर आई0डी0पी0एल0 ऋषिकेश के प्रांगण में चित्रगुप्त भगवान की विधिवत मूर्ति स्थापना मन्दिर का निर्माण करके किया और भण्डारा व प्रसाद वितरण किया गया।

मूर्ति का स्थापना महान्यास सभा के सचिव मनोज श्रीवास्तव जी के द्वारा किया गया। बिहार से पूर्व राज्यसभा सांसद आर0के0 सिन्हा द्वारा चित्रगुप्त सभा ऋषिकेश को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की मूर्ति सप्रेम भेंट की गई। चित्रगुप्त सभा ऋषिकेश ने मंदिर निर्माण का संकल्प लेते हुये कायस्थ समाज के लोगों के सहयोग से मन्दिर का निर्माण कार्य पूरा कराया।

आपको बता दे कि श्री चित्रगुप्त सभा ऋषिकेश ने अपने आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं भण्डारे का कार्यक्रम शुक्रवार दिनांक 13 मई 2022 को अपने चित्रांश कायस्थ समाज के लोगों के साथ बहुत धूमधाम व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, रूद्रपुर आदि जगहों से काफी संख्या में कायस्थ लोगों ने पहुंचकर पूजा-अर्चन किया। ओम ब्रह्म शान्ति सेवा संस्थान लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष डी0सी0 श्रीवास्तव द्वारा श्री चित्रगुप्त सभा ऋषिकेश को स्मृति चिन्ह देकर उनके इस पुण्य कार्य के लिये शुभकामनायें दी। श्री चित्रगुप्त सभा ऋषिकेश सभा के अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव व सचिव मनोज श्रीवास्तव ने हृदय की गहराईयों से कार्यक्रम में पहुंचे सभी चित्रांश कायस्थों जनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।