ऋषिकेश सन्त समाज, व्यापारी बंधुओ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया !

खबर शेयर करें -

Uttrakhand times/6/06/21/ आज ऋषिकेश स्थित प्राथमिक विद्यालय देहरादून रोड पर ऋषिकेश सन्त समाज, व्यापारी बंधुओ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अथितिः के रूप में नगर निगम की महापौर  श्रीमती अनिता ममगाई  रही। इस अवसर पर महापौर महोदया ने कहा कि वर्तमान में वृक्षो का महत्व सभी नागरिकों ने समझा है, ऑक्सीजन की पूर्ति, पर्यावरण की सुरक्षा और एक स्वच्छ वातावरण हेतु वृक्षो को लगा कर उत्पन्न किया जा सकता है। आज देश दुनिया की मुख्य धारा का सार वृक्षो को लगा कर उनका संरक्षण करना हमारा मूल दायित्व है जिसकी पूर्ति हेतु सभी जनों को एक आंदोलन के रूप में वरक्षारोपन करना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकराचार्य परिषद के प्रदेश संयोजक रवि शास्त्री , श्री भरत मंदिर संस्थान प्रबंधक श्री हर्षवर्धन शर्मा , जगन्नाथ आश्रम के महंत लोकेश दास  महाराज, श्री पुष्कर मंदिर के महंत हरि नारायणाचार्य , स्वामी अखंडानंद  महाराज , आचार्य दीपक बंधानी डी पी रतूड़ी , वीरभद्र के पूर्व प्रधान गिरीश चंद सोठा , पार्षद कमलेश जैन , अनामिका अग्रवाल , प्रदेश संयोजक स्वच्छता समिति युवा मोर्चा प्रकान्त कुमार , पवन शर्मा , जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अक्षय खैरवाल , राजपाल ठाकुर , अरविंद गुप्ता , गौरव केथोला , महेंद्र वर्मा  , जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी पंकज शर्मा, आदि उपस्थित रहे।