ऋषिकेश: हर्षोल्लास से निकला नगर कीर्तन, महापौर ने की सहभागिता

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड टाइम्स/ ऋषिकेश-गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर निगम महापौर ने अनिता ममगाई ने इस पावन अवसर पर गुरू महाराज की विशेष आरती कर शहर की खुशहाली की प्रार्थना की।

उन्होंने नगर वासियों को गुरु पर्व की बधाई देते हुए कहा की सिख पंथ के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी महाराज भारत की समृद्ध संत परंपरा के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएं, विचार और मानवता की सेवा के प्रति उनका संकल्प हमारे लिए एक प्रेरणापुंज है। गुरु नानक देव जी की शिक्षा हमें सदैव मानव जाति से भेदभाव दूर करने के लिए प्रेरित करती है।


नगर कीर्तन का बड़ा आर्कषण गतका पार्टी रही जिसमें नोजवानों ने तलवारबाजी एवं विभिन्न करतब प्रस्तुत किए गए। रेलवे रोड़ स्थित गुरूनानक पब्लिक स्कूल से प्रराम्भ हुए नगर कीर्तन में महिलाएं श्रद्धा भाव से झाड़ू लगाते हुए चल रही थीं। नगर कीर्तन में विभिन्न प्रकार के बैंड, घोड़ों पर सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। इधर, नगर कीर्तन को लेकर सिंह सभा गुरुद्वारे व मुख्य बाजार को रंगीन लाइटों से सजाया गया। बुधवार का दिन तीर्थ नगरी में गुरुवाणी के नाम रहा। नगर कीर्तन के दौरान धर्मनगरी सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के रंग में रंगी हुई नजर आई।

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरूनानक देव जी महाराज के 552 वें प्रकाश उत्सव पर शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन में गतका दल के हैरतंगेज करतबों ने सभी को हैरत में डाल दिया।रेलवे मार्ग से कीर्तन जत्था विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर परिक्रमा पर निकला। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। पंच प्यारों की अगुआई में स्वशब्दी जत्थों ने सुंदर गुरुवाणी प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।

इस अवसर पर सरदार गोविंद सिंह,स. बूटा सिंह, स. मंगा सिंह, स . परमजीत सिंह ढंग,कंवलजीत सिंह सेठी, स. इकबाल सिंह, पार्षद अजीत गोल्डी, गुरविंदर सिंह,अनिता रैना,भारत भूषण रावल,स. हिम्मत सिंह, स. सतेंद्र सिंह, स. सतीश सिंह, स. प्रीतपाल सिंह जस्सल, स. अजीत सिंह ,अमनदीप सिंह,आदि उपस्थित थे।