ऋषिकेश : THDC के आगे मिला विशाल अजगर , इंडियन  रॉक  पाइथन  प्रजाति  का  अजगर, वन विभाग ने किया  रेस्क्यू छोड़ा जंगल में

खबर शेयर करें -
उत्तराखण्ड टाइम्स/ ऋषिकेश: बायपास स्थित THDC  गेट के सामने जंगल में मिला भारी भरकम अजगर जिसका वन विभाग के द्वारा आज रेस्क्यू किया गया।  बताया जा रहा है कि अजगर लगभग 11-12  फीड लंबा होगा, इसको इंडियन रॉक पाइथन कहा जाता है।  वन विभाग को सूचना मिलते ही   ऋषिकेश रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने तुरंत मौके पर कमल सिंह राजपूत को भेजा  और सकुुुशल रेस्क्यू किया गया ।

इस दौरान लोगों की काफी भीड़ भी लग गयी थी अजगर को देखने को    काफी लोगों की भीड़ जुट गयी। और कई लोग दूर से ही सही मोबाइल में तस्वीरें कैद करने में लगे हुए थे.

देखिये वीडियो——-

 

क्या  है इंडियन रॉक पाइथन-
अज़गर साँप /अजगर पृथ्वी पर पाये जाने वाले सभी साँपो में सबसे शक्तिशाली साँप होता है ये साँप विषहीन अथार्त बिना जहर वाला साँप होता है इसको इंग्लिश में रॉक पाइथन  तथा हिंदी में अज़गर कहते है इसका वैज्ञानिक नाम पाइथन मोलूरुस (Python molurus) है। ये पाइथन संघ का साँप होता है। Indian rock Python स्पीशीज श्रेणी का ये साँप है। ये अफ्रीका,ऑस्ट्रेलिया और एशिया के जंगलों में बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाए जाते है।  इंडिया में   इनका  size लगभग 25 फिट तक देखने को मिलता है। लेकिन ये साँप औसतन 18 फिट से 22 फिट तक हमारे घरों, जंगलों, झाड़ियो, तालाबों, झीलों आदि में देखने को मिलता है ये साँप बहुत ही कम मात्रा में 25 फिट का हो पाता है ये इंडिया में 25 फिट तक होते होते इसकी आयु पूरी हो जाती है और मर जाता है।

ये नर और मादा दोनों इंडिया के जंगलों में पाए जाते है ये अपने शरीर से 5 गुना बड़े जानवर को खा सकता है Indian rock Python diet पंछी, भेड़, बकरी, चील कौआ आदि ये सब चीजे है इसके मुह में लगभग 200 से भी ज्यादा विषहीन दांत होते है ये अपने शिकार को पहले पकड़ कर दबा कर मार देता है और उसके बाद ये पूरा का पूरा शिकार को निगल जाता है और जब ये शिकार को निगल जाता है उसके बाद 8 से 9 घंटे के अंदर ये अपने भोजन को पचा पता है ये साँप जब भोजन को पचा रहा होता है उसके बीच में यदि इसको कोई छू लेता है तो ये पूरा शिकार को मुह से निकाल देता है  ये साँप इतना शक्तिशाली होता है कि अगर ये साँप किसी इंसान के हाथ को जकड़ ले तो उसका हाथ भी तोड़ सकता है ये साँप बिल्कुल रसेल्स वाईपर की तरह दिखता है और गुस्सा आने पर बिल्कुल उसी के तरह कुकर के सीटी के जैसा आवाज निकालता है ।

Indian rock python का वजन लगभग 80 से 90 किलग्राम तक हो सकता है। ये अपने शिकार को खाने के लिए 180° तक मुँह खोल सकता है ये साँप वैसे जंगलो में रहना पसंद करता है लेकिन ये भोजन की तलाश में ये साँप हमारे घरों के आसपास बहुत बार देखने को मिलते है ये बहुत ही गुसैल साँप होता है इसके शरीर का बनावट जाल के जैसा होता है इसके शरीर की नकशिया गर्दन से लेकर पूँछ जाल के जैसी फैली होती है।