खदरी में ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने और आवाज उठाने के लिए जुटे लोग , दी गयी अहम जानकारी-

खबर शेयर करें -

आज खदरी में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की समीक्षा बैठक राजेश्वरी चौहान के आवास पर प्रदेश उपाध्यक्ष सीता पायल के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश ठाकुर पहुंचे। विशिष्ठ अतिथि उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राम कपूर, प्रदेश संरक्षक रवि शर्मा, प्रदेश मंत्री महेश्वर दत्त, प्रदेश अध्यक्ष पंजाब से संदीप चोपड़ा, अजीत सिंह कोषाध्यक्ष,देहरादून से तमाम पदाधिकारी पहुंचे।


राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने बैठक में तमाम सदस्यों और पदाधिकारियों और अन्य ग्रामीणों को अपने अधिकारों को लेकर सजग रहने को कहा साथ ही अपने आस पास हो रही बुराइयों को लेकर आवाज उठाने के लिए जागरूक किया, एक एक कर सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे । बैठक में पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा अपनी समस्याओं को भी रखा गया।


प्रदेश संरक्षक रवि शर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं को हर महिला तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है संगठन जिस से महिलाए स्वरोजगार से जुड़े।


उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राम कपूर ने कहा कि समाज में बुराइयों को हटाने का पूरा प्रयास के साथ काम करने की जरूरत है। संगठन हमें मजबूती देता है। ऐसे लोगों के लिए काम करने की। संगठन को अच्छे लोगों की जरूरत है ।


बैठक में ग्रामीणों की समस्या के बारे में सुना गया। और समस्याओं को कैसे निवारण करना है इस पर भी चर्चा की गई।। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा बैठक में पदाधिकारियों के आई कार्ड और सर्टिफिकेट भी बांटे गए।


बैठक में कमला नेगी राज्य आंदोलनकारी, पुष्पा ध्यानी सचिव, सीता प्याल उपाध्यक्ष, राजेश्वरी चौहान, शोभा चौहान, मीना गोड सचिव, रोशन उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील भंडारी, प्रदीप नैथानी। एवम् अन्य ग्रामीण मौजूद रहे