चंडीगढ़ के बाद उत्तराखंड में भी चलेगा केजरीवाल का जादू: डॉ राजे नेगी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश– चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली शानदार सफलता से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश विधानसभा के नेपालिफार्म कार्यालय पर मिठाई बांट कर खुशियां मनाई कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल के विकास मॉडल का जादू चलेगा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में उनकी पार्टी 14 सीटें जीत कर सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। इससे जाहिर है के देश भर में आप का जनाधार बढ़ रहा है। अब देश की जनता विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। जनता चाहती है कि देश में ईमानदार पार्टी का शासन हो। कहा कि दिल्ली सरकार का विकास मॉडल देश भर की जनता को पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी अबकि बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। कहा कि, आम आदमी पार्टी विकास की राजनीति करती है, जबकि अन्य दल क्षेत्र, जाति, धर्म की राजनीति कर लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में पार्टी को मिली जीत उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार किया है।इसका असर मिशन 2022 में स्पष्ट तौर पर दिखाई देगा।

इस मौके पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल,सीता पयाल,उषा बुडाकोटी,पूजा नेगी,सुषमा राणा,सरदार निर्मल सिंह, सरदार गुरुप्रीत सिंह,चंद्रमोहन भट्ट,अजय रावत,चन्द्र प्रकाश क्षेत्री,अभिषेक थापा,मनमोहन नेगी, नरेन सिंह, विक्रांत भारद्वाज,प्रभात झा,कमलेश जखमोला,अश्वनी सिंह,हिमांशु नेगी,नीरज कश्यप उपस्थित थे।