पौड़ी : देवभूमि का का लाल मनदीप सिंह नेगी देश की रक्षा करते हुए हुआ शहीद

खबर शेयर करें -

 

पौड़ी गढ़वाल : देवभूमि उत्तराखंड से एक और लाल ने देश के नाम अपना जीवन दे दिया है. आपको  बता दें कि देश की रक्षा करते हुए एक और जवान शहीद हो गया है, जो की पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक के  निवासी थे मनदीप सिंह नेगी । कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शहीद हुए वीर जवान मनदीप सिंह नेगी पाबौ ब्लॉक बुरांशी गांव के निवासी थे।
मंत्री धन सिंह नेगी ने पाबौ ब्लॉक, बुरांसी गांव निवासी मनदीप सिंह नेगी की शहीद होने की दुःखद सूचना दी है और श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा ये खबर सुनकर बेहद आघात पहुंचा भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।