देवलगढ़ क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक विकास समिति की नई कार्यकारिणी का किया गया गठन , वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवीर गायत्री बने सलाहकार

खबर शेयर करें -

Uttrakhand Times / देवलगढ़ :- देवलगढ़ स्थित समाजिक मिलन केंद्र में कुंजिका प्रसाद उनियाल की अध्यक्षता में देवलगढ़ क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया।

सोमवार को आयोजित कार्यकारिणी का संचालन करते हुए राजेश कुमार ने बताया कि कार्यसमिति में 8 महिलाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई । इसके साथ ही  कुंजिका प्रसाद उनियाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। ताजबर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता बिष्ट को कोषाध्यक्ष उत्तम सिंह कैंतुरा को महासचिव चुना गया।

 

राजेश कुमार ने बताया कि कार्यसमिति में पहली बार सलाहकार के रूप में गहड़ से पत्रकार चंद्रवीर गायत्री जलेथा से कंपनी डायरेक्टर सूर्य प्रकाश, सुरालगांव से सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ भारती, ढकोली से क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन धनोई, मंडेरा से रमेश मंद्रवाल और चौपाल से राजेश कुमार को समिति का सलाहकार बनाया गया आनंद मणि कंडवाल अनीता देवी कैंतूरा, हेमा देवी, मीना देवी को संगठन मंत्री बनाया गया।

राजेंद्र प्रसाद को प्रचार मंत्री आदित्य बिष्ट को आँडिटर की जिम्मेदारी दी गई। वहीं आशा देवी, राहुल पुंडीर, देवेंद्र सिंह, सुनीता देवी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया । इस अवसर में रमेश मन्द्रवाल ने देवलगढ़ मंदिर मार्ग पर लगभग 700 मीटर लगी हुई रेलिंग पर शीघ्र नया पेंट करवाने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जल्दी यह कार्य में अपने स्तर से करवाएंगे।

बैठक में देवलगढ़ में “यात्री शेड ” के निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धनसिंह  रावत का आभार व्यक्त करते हुए । श्रीनगर, धारी देवी, देवलगढ़ ,खिरसू, पौडी पर्यटन सर्किट पर जल्दी कार्य करने का अनुरोध कैबिनेट मंत्री से किया गया है। इस दौरान बैठक में रमेश मंद्रवाल ने विकास क्षेत्र के किए जा रहे  विकास कार्य की जानकारी दी और सुनीता अनीता और आदित्य बिष्ट,  उत्तम सिंह के ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारी को  माँ भगवती राजराजेश्वरी की ओर से चुनरी ओढ़ाकर आशीष दिया गया।