नाबालिग लड़की को भगा ले गया रिहान,रायवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून से 16 साल की नाबालिक लड़की को रिहान भगा ले आया। जिसे रायवाला पुलिस ने हरिपुरकलां के एक होटल में धर दबोचा।



24 घण्टे पहले एक महिला ने तहरीर दी थी कि उसकी बेटी नेहा (काल्पनिक नाम) उम्र-16 वर्ष को रिहान S/O निसार द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। जिस पर थाना रायवाला में तत्काल मु0अ0सं0 32/2022 धारा 363/366ए भादवि बनाम रिहान पंजीकृत किया गया। उक्त अप्हृता/पीडिता की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष रायवाला द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर सम्बन्धित स्थान को रवाना किय गया।


गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.02.2022 को अप्हृता/पीडिता व अभियुक्त रिहान S/O निसार R/O ग्राम सोलपुर थाना कलियर जिला हरिद्वार त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थान रिजेण्टा होटल हरिपुकलां थाना रायवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीमः-


01-उ0नि0 रचना देवरानी
02-कानि0 78 सुबोध नेगी
03-कानि0 755 कृष्ण प्रकाश