नैलचामी की प्रियंका नेगी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन- बनी गांव की पहली अधिकारी

खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल के गांव फलेंडा नैलचामी की रहने वाली प्रियंका सरकारी इंजीनियर बनी हैं। प्रियंका की उपलब्धी इसलिए भी बड़ी है क्योंकि वह जिस गांव से आती हैं, वहां से पहली बार कोई सरकारी इंजीनियर बना है। उन्होंने अपने परिवार का नाम तो रोशन किया ही है साथ ही गांव की बाकी लड़कियों के लिए भी एक मार्ग बनाया है।
प्रियंका नेगी इस साल अपने गांव की पहली सरकारी इंजीनियर बनी हैं। प्रियंका उत्तराखंड पॉवर कार्पोरेशन में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर सेलेक्ट हुई हैं। प्रियंका के सिलेक्शन के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं प्रियंका की छोटी बहन एबीएस कर रही है प्रियंका नेगी के पिता का नाम प्रीतम सिंह नेगी है जो पूर्व सैनिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं और माता एक गृहणी हैं। यदि इंसान की सोच लगन सच्ची हो तो वह अपनी मंजिल पा ही लेता है।