पंडित दीनदयाल उपाध्याय सदैव रहेंगे प्रेरणा श्रोत-अनिता ममगाई

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश- पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अक्षय खैरवाल के नेतृत्व में नगर निगम स्थित पंडित दीन दयाल पार्क में बड़ी संख्या में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जंयती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि पंडित दीन दयाल जी ने पंक्ति के आखिर में खड़े व्यक्ति को सदैव तवज्जों दी। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के संपर्क में आते ही उनके जीवन ने एक सही दिशा पकड़ते हुए जनसंघ की स्थापना कर डाली।उन्होंने कहा कि वह चुनाव भी जीते,मगर राजनीति का कभी दुरुपयोग नहीं किया, सदैव सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने को तरहीज दी।देश और दुनिया में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में बनने का भी श्रेय भी पार्टी के मार्गदर्शक होने की वजह से उनको जाता है।

पुष्पांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता ,वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र अग्रवाल व विनोद शर्मा ने कहा कि पंडित जी के विचारों की सार्थकता सदैव कायम रहेगी। पार्टी को शिखर पर पंहुचाने में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके मार्ग पथ पर चलकर अनेकों योजनाएं गरीब लोगों के लिए चलाई हैं जिसका लाभ लाखों लोगों को मिल रहा है।

इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, विनोद शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, प्रदीप दुबे,विवेक गोस्वामी, राजकुमारी जुगलान, पार्षद अनीता रैना,विपिन पंत, कमलेश जैन, मनीष बनवाल, लव काम्बोज, तेजबहादुर यादव, चंद्रेश्वर यादव, सुजीत यादव, राजेश कुमार गौतम,  अक्षय खेरवाल, सतीश दूबे,अमरा बगियाल, खुमेंद्र आदि मोजूद रहे।