परिवारिक कलह के चलते तीन बच्चों के साथ उफनती नहर में कूदी मां…

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी खबर

 

Uttrakhand Times/ vikash Nagar : उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी। तो मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर थाना विकास नगर से पुलिस   और जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. और स्थानीय लोगों की मदद से महिला और एक बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया वहीं अन्य दो बच्चों का अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। महिला का नाम रब्बानी बताया जा रहा है, जो कि ग्राम हसनपुर सहसपुर की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम शहजाद बताया जा रहा है।

माना जा रहा है कि परिवारिक कहल के चलते महिला ने ये आत्मघाती फैसला लिया और महिला अपने तीन बच्चों समेत शक्ति नहर में कूद गई जिसके चलते तीनो बच्चों की मौत हो गई। लोगों ने महिला को बचा लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बच्ची को भी बाहर निकाला, लेकिन वह मर चुकी थी मृतक बच्ची की पहचान जिया पुत्री शहजाद उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। नहर में डूबे दो अन्य बच्चों जैनद 13 साल और जैद 12 साल के रूप में हुई है जिनकी खोजबीन में रेस्क्यू टीम लगातार जुटी है वहीं महिला के परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।