पौराणिक देवभूमि सोसाइटी के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

खबर शेयर करें -

पौराणिक देवभूमि सोसाइटी के तत्वावधान में रायवाला प्रतीतनगर बनखंडी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि ऋषिकेश मेयर अनिता मंमगांई एवं जिला पंचायत सदस्य दिव्य वेलवाल उप प्रधान अंजना चौहान, उर्मिला नौटियाल ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। महिलाओं ने उत्तराखंडी गीतों पर खूब झूमें एवम् नृत्य प्रस्तुत किया।

अनिता मंमगांई ने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरुक होकर समाज में शशक्त महिला होने के लिए संदेश देते हुए कहा आज महिलाओं को सम्मान अधिकार मिल रहा है व समाज के विकास में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि है ।

आचार्य सुमन धस्माना ने कहा कि हमारे क्षेत्र की महिलाएं आगे बढ़ रही है। उनको हमेशा आगे बढ़ाने के लिए पौराणिक देवभूमि सोसायटी के माध्यम से मंच प्रदान करने प्रयास करते रहते है। 18 सालों से सोसाइटी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम मनाया जा रहा है तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इस क्षेत्र के महिलाओं को सम्मानित किया जाता रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर मेयर अनिता मंमगांई, सुमन हास्य कलाकार, दिव्य वेलवाल जिला पंचायत सदस्य, अंजना चौहान उप प्रधान, गीताँजलि जखमोला, उर्मिला नौटियाल, राजेश्वरी पंत, पत्रकारिता के क्षेत्र में रेखा भण्डारी, वीना वंगवाल् आदि को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रही महिलाओं का सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष आचार्य सुमन धस्माना, ममता पंत, रुपा असवाल्, भागीरथी भट्ट, शुशमा तिवाड़ी तुलसी पाण्डेय, सुसमा चमोली, रजनी पंत, उमा नौटियाल, अनिता भट्ट, पुष्पा वड़ोला, मनोज जखमोला , सुरेद्र रयाल , प्रकाश पाण्डेय , राजेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।