फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने दी श्रद्धांजलि।।

खबर शेयर करें -

 

ऋषिकेश-महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर अंतरराष्ट्रीय गढवाल महासभा ने गहरी संवेदना जताई है।शनिवार को शौक कर महासभा ने विश्व एथलेटिक्स में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले मिल्खा सिंह को श्रद्वांजलि अर्पित की।

महासभा के कार्यालय में आयोजित शौक सभा में उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि मिल्खा सिंह के जीवन के संघर्ष और चरित्र की ताकत की कहानी भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। फ्लाइंग सिख के नाम से दुनियाभर में अपनी पहचान कायम करने के लिए राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकते सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालोंं में विक्रांत भारद्वाज, विनायक गिरी,नरेंद्र सिंह,प्रवीन असवाल,ऋषभ सिंह,मनमोहन नेगी,सुनील जुगरान,प्रभात झा,दीपक जुगरान,अभिषेक सिंह आदि शामिल थे।