बंद कमरे में मिली पति- पत्नी की लाश, 4 दिन का नवजात हुआ अनाथ

खबर शेयर करें -

देहरादून: हैरान करने वाला मामला देहरादून के थाना क्लेमनटाऊन क्षेत्र का जहां बंद मकान के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश मिली। आपको बता दे कि पति पत्नी के शव के पास 4 दिन पहले जन्मा बच्चा भी था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।


यहां पति पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंद मकान के अंदर मिले। बताया जा रहा है कि आस पड़ोस के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर देखा तो फर्श पर पति पत्नी के शव पड़े हुए थे।

हैरानी तब हुई जब पति पत्नी के शव के पास 4 दिन पहले जन्मा बच्चा भी था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत 3 या 4 दिन पहले ही हुई है। मृतक का नाम कासिफ था, जिसकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। उसकी पत्नी अनम की उम्र महज़ 22 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि कासिफ सहारनपुर का रहने वाला था और अनम उसकी दूसरी पत्नी थी। फिलहाल पुलिस कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। बताया ये भी गया है कि कासिफ किराए पर JCB चलाता था। पुलिस के मुताबिक कासिफ की दूसरी शादी से परिवार वाले नाराज थे। पिछले 3-4 महीने पहले ही कासिफ ने टर्नर रोड पर किराए पर मकान लिया था। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय सहित स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है।