बागेश्वर में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। उत्तरायणी मेला के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का सांसद अजय टम्टा, विधायक कपकोट सुरेश गढिया व जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।सांसद अजय टम्टा ने कहा सरकार खेलों में युवाओं का बेहतर भविष्य बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है, खेल प्रतिभाएं उत्तराखंड का गौरव बढ़ा रही हैं। खेलों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है। कहा कि ये प्रतिभाएं भविष्य में अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे विश्व में उत्तराखंड का मान-सम्मान बढ़ाएंगी। कहा कि खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों से सभी को प्ररेणा लेकर आगे बढना चाहिए।

विधायक सुरेश गढिया कहा जिस प्रकार से उत्तराखंड को देव भूमि के रूप में जाना जाता है, उसी प्रकार खेल प्रतिभाओं के रूप में भी जाना जाए, यही सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति राज्य सरकार गंभीरता से प्रयासरत है, जिसको हम यहां पर प्रत्यक्ष रूप से देख रहे है। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजन हेतु जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की।

जिलाधिकारी ने कहा राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताएं जनपद में प्रथम बार हो रही है। खिलाडी खेल भावना के साथ अपनी पूरी लगन एवं क्षमता से खेले व जीतें। उन्होंने बताया बैंडमिंटन प्रतियोगिताएं 15, 16 तथा 17 जनवरी तक चलेंगी,जिसमें विभिन्न वर्गो में यह प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने युवाओं से कहा खेल को हॉ कहें व नशे को ना कहें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, पिथौरागढ, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, उधमसिंहनगर, रूडकी तथा बागेश्वर आदि के लगभग 300 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है। जिलाधिकारी व विधायक कपकोट द्वारा प्रदर्शन मैच खेला गया, उद्घाटन मैच हिमानी व प्रियंका के बीच खेला गया, जिसमें प्रियंका विजय रही। प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ भी दिलाई।

इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फस्र्वाण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, अनिल शाही, उपजिलाधिकारी हरिगरि, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, हरेन्द्र सिंह भाकुनी, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसएस वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया, दीपक सिह गढिया, राजेन्द्र सिंह राठौर, आयोजन समिति के शंकर गढिया, अनिल तडागी, अमित पंत, जगदीश परिहार, चन्दन कोरंगा, संतोष जोशी, अनिल कार्की, विजय कर्नाटक, भरत रावल, मोनिका देव, मंयक बंसल, मनीषा बगरी के साथ ही चीफ रेफरी प्रशांत जोशी, विजय कर्नाटक समेत खिलाडी मौजूद थे।