भारतीय सेना को मिले 382 नए अधिकारी…

खबर शेयर करें -

देहरादून/ भारतीय सेना को 382 नए अधिकारी मिल गए हैं। उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड  के बाद शनिवार को ये अधिकारी इंडियन आर्मी में शामिल हुए। परेड में 459 अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें मित्र देशों के 77 विदेशी कैडेट भी शामिल थे।

पासिंग आउट परेड में इस बार भारतीय सैन्य अकादमी में 459 कैडेट कदमताल करते नजर आए। इसमें 382 भारतीय कैडेट के साथ 77 विदेशी कैडेट शामिल रहे। अंतिम कदम के साथ ही भारतीय सेना को 382 नए अधिकारी मिल गए।

बताया जा रहा है कि जो 382 सैन्य अधिकारी मिले हैं, उनमें सबसे अधिक संख्या यूपी से है। इनमें 72 कैडेट यूपी से रहे। इसके अलावा बिहार से 46 कैडेट शामिल हुए। तीसरे नंबर पर 40 कैडेट के साथ हरियाणा और 33 कैडेट के साथ पंजाब और उत्तराखंड संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।

बता दें कि त्रिपुरा, पुडुचेरी, मेघायल, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार से इस बार पासिंग आउट परेड में कोई कैडेट शामिल नहीं रहा है।