मधुबन आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए हो रहे है ऑडिशन। 500 से 600 बच्चें लेंगे प्रतियोगिता में भाग

खबर शेयर करें -


ऋषिकेश -मधुबन आश्रम में आज कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ किया गया, श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 18 तारीख को मधुबन आश्रम में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, इस में कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें 500 से लेकर 600 बच्चे तक प्रतिभाग करते हैं।

इतनी भारी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किए जाने पर इस बार मधुबन आश्रम द्वारा ऑडिशन कार्यक्रम का आयोजन मधुबन आश्रम में किया जा रहा है। यह ऑडिशन 3 दिन चलेगा, जिसमें नृत्य ,गायन, चित्रकला, रंगोली सहित तमाम तरह के प्रतियोगिताओं का ऑडिशन छात्र-छात्राओं द्वारा दिया जा रहा है।

जो बच्चे ऑडिशन में पास होंगे, वही बच्चे 18 तारीख को मधुबन आश्रम द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे, इस ऑडिशन में ऋषिकेश के लगभग 50 से अधिक स्कूलों से 500 से लेकर 600 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी छात्र छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र और छात्राओं को आश्रम की तरफ से उचित उपहार देकर सम्मानित किया जाता है।