मधुबन आश्रम में घुसपैठ करने वाले पर बैठक में की गई कड़ी निंदा

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। दिनांक 16 अक्तूबर 202 को अखिल भारतीय संत समिति एवम् विरक्त वैष्णव मंडल के तत्वावधान मै बृहद बैठक का आयोजन मधुबन आश्रम मुनि की रेती में महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिसमें संतों ने सर्वसम्मति से कुछ असामाजिक तत्वों (मुंबई इस्कॉन के गिरीगॉव चौपाटी से आये तथाकथित लोग) द्वारा आश्रम में घुसपैठ योग की कड़ी निंदा की गई। मधुबन आश्रम के मुख्य सेवारत परमानंद दास महाराज की सेवा से संतुष्टि प्रकट की गयी।संतों ने भविष्य के लिए भी प्रशासन को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो जिससे मधुबन आश्रम की सेवा एवम् परिकरों को कोई हानि हो।

बैठक में निर्णय लिया गया की शीघ्र ही एक बृहद बैठक का आयोजन होगा जिसमें क्षेत्र के संत महामंडलेश्वर एवं सामाजिक महानुभावों को आमंत्रित किया जाएगा।मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज,मधुबन आश्रम के प्रधान सेवक स्वामी परमानंद महाराज,स्वामी गोपालाचार्य स्वामी अरुडानंद,ब्रह्मचारी केशव स्वरूप,महंत रवि प्रपन्नाचार्य,महंत विनय सारस्वत के अलावा अन्य संतों की उपस्थिति रही।