मधुबन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश ; आज मधुबन आश्रम में श्री गोवर्धन पूजा का महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की आरती की और परिक्रमा कर उनका आशीर्वाद लिया गया।

बुधवार को आयोजित गोबर्धन पूजा में आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने गोवर्धन पर्वत की पूजा का आरती कर उसकी उन्होंने कहा कि भगवान को अभिमान बिल्कुल भी पसंद नहीं है इंदर को अपना अभिमान था 7 दिन लगातार बारिश हुआ था लेकिन भगवान ने अपनी एक छोटी सी उंगली में धारण करके उन्होंने गोवर्धन वासियों की रक्षा की क्योंकि भगवान कभी घमंड अभिमान पसंद नहीं करते कार्यक्रम की समाप्ति पर सबके लिए भंडारे का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर चंद्रवीर पोखरियाल मुनी की रेती ढाल वाला नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल नवीन अग्रवाल , सुरेंद्र पंथ व्यापार सभा के अध्यक्ष ,मनोज कॉलरा, राजीव कॉलर सुनील कंडवाल , विनोद कुकरेती, सुदामा सिंघल , नितिन गुप्ता, आशीष गुप्ता , अशोक गुप्ता , अशोक अग्रवाल , विनोद वर्मा , नरेश अरोड़ा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के संरक्षक समाजसेवी कमल राणा ,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य नारायण प्रकाश महेश्वरी इत्यादि भक्तों ने भाग लिया।