महापौर की अगुवाई में कांवड़ियों पर भाजपाइयों ने की पुष्प वर्षा, बांटा खीर का प्रसाद

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश- वीरभ्रद मार्ग पर महापौर अनिता ममगाई की अगुवाई में भाजपाइयों ने कांवड़ मेले के लिए नीलकंठ महादेव मंदिर कूच कर रहे शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया।कावंड़ मेला शनिवार को अपने चरम पर दिखाइ दिया।लाखों शिवभक्तों का सैलाब आज नीलकंठ महादेव मंदिर की और उमड़ पड़ा। विभिन्न मेला मार्गों पर शिवभक्तों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वीरभ्रद मार्ग पर महापौर की अगुवाई में शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान माहौल पूरी तरह से शिवमय नजर आया।

जयकारा वीर बजरंगी – हरहर महादेव के गूजांयमान उद्वोषों के बीच शिवभक्तों को खीर का प्रसाद वितरित कर महापौर ने उनका उत्साह वर्धन किया। मौके पर कांवडियों का जोश भी देखते ही बन रहा था।इस दौरान कार्यक्रम मुख्य आयोजक किसान मोर्चा पदाधिकारी सहित लक्ष्मी रावत, रश्मि देवी, विजय बडोनी,पंकज शर्मा, विपिन पंत, प्रमोद शर्मा,चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी, गुरविंदर सिंह,दिनेश बिष्ट, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, राजीव गुप्ता, यशवंत रावत, संदीप शास्त्री, गोपाल रावत, ऋषभ गौर,अमन भट्ट, अनिकेत गुप्ता, पुनिता भंडारी,रजनी देवी, उर्मिला देवी, ज्योति कुमारी,अक्षय खैरवाल,प्रकान्त कुमार,ज्योत्स्ना बिष्ट, ममता सिंह,विजय बिष्ट,शशि भूषण,गौरव केथोला आदि मोजूद रहे।