चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रमेश पोखरियाल व डॉ.अग्रवाल ने झंगौरे की खीर वितरण कर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: सोमवार के दूसरे सावन में ऋषिकेश के चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। दूर दूर से भक्त जलभिषेक के लिए मंदिर में पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं ने झंगौरे का प्रसाद भी ग्रहण किया।

आपको बता दे कि प्रदेश व जिले के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता के नेतृत्व में श्री अन्न (मोटा अनाज ) को प्रोत्साहन दिया जा रहा है । इसी के तहत झंगोरे की खीर का प्रसाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा चंद्रेश्वर मंदिर में मोटे अनाज का विक्रय केन्द्र समूह की महिलाओं के सहयोग से शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के द्वारा मोटे अनाज से बनी खीर प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं को किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता ने कहा कि मोटा अनाज जैसे झंगोरा ,जौ, बाजरा ,मंडवा ,यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और शरीर को मधुमेह और हृदय रोगों से भी बचाता हैं इसलिए हमें मोटे अनाज का प्रयोग अधिक से अधिक करके एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना चाहिए ।इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह , मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रभारी मनोज ध्यानी, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, महिला मोर्चा प्रभारी सीमा रानी, जिला महामंत्री अनीता ,प्रिया, शिव कुमार गौतम,, दिनेश सती ,गुड्डी कालूरा, महामंत्री निवेदिता सरकार ,हिमानी कौशिक, सुशीला बिष्ट ,रुचि जैन ,मोनिका गर्ग ,उषा जोशी ,अनीता तिवारी, सुधा असवाल ,संगीता शर्मा ,रीता गुप्ता ,कमलेश जैन, रेखा चौबे राजपाल ठाकुर ,रूपेश गुप्ता, अभिनव ,राधेश्याम ,रंजन अंथवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजू, संजीव सिलस्वाल , पिंकी, निशा, चंदू यादव, किशन मंडल, सुजीत यादव, दिलीप कुमार, नमिता ,
ज्योति पांडे, शशि ,उषा मंडल,आदि उपस्थित थे,,