मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ में मारा छापा, आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

खबर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। सुबह करीब दस बजे मुख्‍यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से हड़कंप मच गया।

मुख्यमंत्री के छापे के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। उसके अलावा पहले से भी देहरादून आरटीओ कार्यालय से लगातार मिल रही थी शिकायतें,

आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड स्थित देहरादून आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था जहां पर आरटीओ दिनेश पाठोई सहित कई कर्मचारी 10:00 बजे के बाद भी कार्यालय से नदारद थे,

यही कारण है कि सीएम ने तत्काल प्रभाव से आरटीओ को सस्पेंड कर दिया है,अन्य कर्मचारियों से भी जवाब तलब करने की तैयारी हो रही है।