मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतदीप मैदान में खेली कबड्डी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में पंतदीप मैदान में 48 वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप 2022 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कबड्डी में भी हाथ आजमाया। देश के 30 राज्यों से आए खिलाड़ियों के साथ सांकेतिक रूप से कबड्डी खेलते हुए उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा केंद्र और राज्य सरकार निरंतर खेल प्रेमियों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है उन्होंने कहा कि जब भी खलाड़ियों के बीच आते हैं तो उन्हें गौरव की अनुभूति होती है धामी ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलकर देश का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि कबड्डी एक रोचक खेल है जिसे उन्होंने बचपन में काफी खेला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ गांव में छुपी खेल प्रतिभा को मंच देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है खिलाड़ी कोई भी मुकाबला खेलने के लिए देश से बाहर जाते हैं। तो प्रधानमंत्री उनसे स्वयं बता कर बात कर हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा खिलाड़ियों के बीच आकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में राज्य सरकार ने ही मुख्यमंत्री उधारी में महान खिलाड़ी योजना खेल छात्रवृत्ति योजनाएं लागू की है और प्रदेश में खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए जरूरी सुविधा मिले इसके लिए नई खेल नीति लागू की गई है।

उन्हें कहा कि देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा गांव में युवा सेहतमंद रहे इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ओपन जिम की व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि सरकार ने खेल प्रोत्साहन राशि को भी बढ़ने का काम किया है।