नही रहे मुलायम सिंह यादव, सोमवार सुबह 8.15 पर ली अंतिम सास, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें -

दिल्ली: दिल्ली में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी संरक्षक और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव 22 अगस्त से मेदांता के आइसीयू में भर्ती थे। 2 अक्टूबर को हालत गंभीर होने पर उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था, जहां पर वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा। समाजपार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर अपने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन की पुष्टि की है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही होगा। अगले कुछ घंटों बाद उनका शव सैफई ले जाया जाएगा।



इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना था कि मुलायम सिंह की हालत 2 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी। सांस लेने में दिक्कत जारी थी, इसके साथ ही उन पर दवाई का भी असर नहीं हो रहा था। किडनी की समस्या भी बढ़ गई थी।


मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहे डा. यतिन मेहता के अनुसार, उनकी हालत 9 अक्टूबर से लगातार गंभीर ही बनी हुई थी। वह 2 अक्टूबर से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। इसके साथ-साथ उनकी किडनी भी सामान्य तौर पर काम नहीं कर रही थी। इन्हीं सब वजहों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।