राशिफल: आज दिन रखे अपने क्रोध पर नियंत्रण। नियमित कामों पर लगाए अपना ध्यान

खबर शेयर करें -

‍राशिफल 19अप्रैल 2022

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आपका किसी के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। निर्णय लेने में भी आपको आज जल्दबाजी से बचना होगा, कोई निजी परिजन भी आज आपसे दूर जा सकता है। तथा कुछ  स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत भी आज आपको रह सकती है।                                                 

 वृष राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आप किसी प्रतिद्वंद्वी के षड्यंत्र का शिकार भी बन सकते हैं। अतः आज आपको बड़े ही संयम के साथ रहना होगा। और नियमित कामों में ही  अपना ध्यान केन्द्रित करना होगा।।                                                        

  मिथुन राशि-आज आप बचत पूंजी का कहीं निवेश कर सकते हैं। आप की रुचि आज अध्ययन और अध्यापन कार्यो में अधिक रह सकती है। यदि आप नौकरी या व्यापार  करने वाले हैं, तो आज आपका दिन सामान्य ही व्यतीत होगा।                                              

 कर्क राशि-आज आप स्वयं के कार्यों से असंतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों की ओर से भी कोई चिंता आपको रह सकती है।यदि आप विद्यार्थी हैं,तो आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको बचना होगा।                                                                      

 सिंह राशि-आज आप निर्णय लेने में बहुत जल्दबाज़ी कर सकते हैं। जिस कारण आपको धन की हानि भी हो सकती है।आप किसी मित्र या परिजन के साथ किसी दूरस्थ पर्यटक स्थल पर भ्रमण हेतु भी जा सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आप विभागीय काम से किसी दूसरी जगह जा सकते हैं। 


कन्या राशि-आप की निर्णय शक्ति और बौद्धिक चिंतन आज बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप खेल,जिम,योग व्यायाम आदि उपकरणों के व्यापारी हैं,या इनका व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है।                                                           

 तुला राशि-आज आप  वाहन,वस्त्र,आभूषण आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप का रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है। यदि आप किसी ऐसे काम को लेकर चिंतित हैं,जो आगे नही बढ़ रहा है,तो आज उसमें आपको कुछ अच्छे संकेत मिलने की संभावना है।


वृश्चिक राशि- आज आपको भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। आप की रुचि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में अधिक रह सकती है। आज आप स्वयं के मान-सम्मान को लेकर भी काफी सावधान रहेंगे। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आपको सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।                                                         

धनु राशि-यदि आप किसी प्रेम प्रसंग में हैं, तो आज बहुत सावधान रहने की जरूरत है। अन्यथा आप बहुत बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। आज अधिक धन अपव्यय के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं। किसी दूरस्थ परिजन के कारण भी आप चिंता में रह सकते हैं।


मकर राशि-आज आप का दिन सामान्य रूप में ही  व्यतीत होगा। यदि आप वेरोजगार हैं, और रोजगार पाने के लिए प्रयत्नशील हैं,तो आज आपको किसी परिजन के सहयोग से सफलता मिलने के योग हैं।


 कुम्भ राशि-यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपको अपने कार्य स्थल में शालीन और सतर्क रहने की जरूरत है। अन्यथा आप प्रतिद्वन्दी व्यक्ति के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।                                                                      

मीन राशि-आज आप सन्तान पक्ष को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। यदि आप किसी योजना पे काम कर रहे हैं, तो उसमें आज थोड़ा व्यवधान आ सकता है।नौकरी व्यवसाय वालों के लिए दिन सामान्य और शुभ है।