विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने राज्य वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी

खबर शेयर करें -

देहरादून 15 जुलाई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राज्यवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण मिले इसके लिए हमें संकल्प लेना होगा।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सास्कृतिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी हरेला पर्व का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड चिपको आंदोलन की भूमि है और यहा से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी संदेश जाना चाहिए।
देवभूमि कहा जाने वाला उत्तराखण्ड जहां अपने तीर्थ स्थलों के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है वहीं यहां की संस्कृति में जितनी विविधता दिखाई देती है, शायद कहीं और नहीं है| उन्होंने कहा कि हरेला पर्व सीधे तौर पर प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाने की भूमिका में नजर आता है। मानव के तन-मन में हरियाली हमेशा से ही प्रफुल्लता का भाव संचारित करती आई है।