वृक्ष प्रकृति की अनुपम धरोहर डॉ राजे नेगी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश-खदरी राजकीय पोलटेक्निक कालेज के समीप राष्टीय उत्तराखंड सभा की टीम के तत्वावधान में पौधारोपण अभियान चलाया गया।कार्यक्रम के तहत विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे रौंपे गये।

इस अवसर पर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ड़ॉ राजे नेगी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में कितने उपयोगी हैं। यह सच किसी से छिपा नहीं है। वास्तव में यह धरती का गहना हैं और प्रकृति का श्रंगार करते हैं। धरती पर हरियाली ही इन पेड़ों की देन है। मौसम, जलवायु, बारिश भी इन पेड़ों की देन है।

यह हमें प्राणवायु देने के साथ ही पर्यावरण में मौजूद तमाम जहरीली गैसों को ग्रहण कर हमें शुद्ध आक्सीजन की पूर्ति करते हैं। अगर पेड़ न हों तो जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। सभा की प्रदेश महासचिव सीता पयाल ने कहा कि प्रकृति की अनुपम धरोहर पेड़ों को लेकर लोगों में जानकारी का अभाव है। इसके चलते इनके ऊपर अत्याचार कर आरी चलाई जा रही है। इनका मानव जीवन में कितना महत्व है।

प्रत्येक व्यक्ति को इसके बारे में समझना होगा। मनुष्य श्वशन क्रिया के दौरान आक्सीजन ग्रहण करता है, जबकि बदले में शरीर के अंदर से कार्बन डाई आक्साइड़ निकालता है। यह दूषित गैस हमारे पर्यावरण में घुल जाती है। लेकिन इसके विपरीत वृक्ष कार्बन डाईआक्साइड़ अवशोषित कर शुद्ध आक्सीजन वायुमंडल में प्रवाहित करते हैं। इससे हम आक्सीजन ग्रहण कर अपनी दिनचर्या पूरी करते हैं। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना शून्य है।

इन पेड़ों के अंदर तमाम औषधीय गुण भी विद्यमान हैं। पेड़ की जड़, तना व फल तमाम बीमारियों को दूर भगाने के काम आते हैं। इसके अलावा यह पेड़ प्रकृति का श्रंगार भी हैं। हरे-भरे वृक्ष प्रकृति की अनुपम छटा का अहसास कराते हैं। इसीलिए हम सभी को पेड़ लगाने से लेकर उनके संरक्षण तक अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। तभी हम प्रकृति का संरक्षण कर पायेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान,समाजसेवीका कुसुम जोशी, पर्यावरणविद विनोद जुगरान, समाजसेविका सीता नेगी,समाजसेविका कमला नेगी,पुष्पा ध्यानी,राजेश्वरी चौहान, भूमा चौहान,रामरतन रतूड़ी,उत्तम सिंह असवाल, आलोक चन्दोला आदि मोजूद रहे।