श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून इकाई के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन लखेड़ा एवम् प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी के नेतृत्व में होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खबर शेयर करें -

17 मार्च गुरुवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून इकाई के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन लखेड़ा एवम् प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी के नेतृत्व में होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि की तौर पर पहुंचे देहरादून नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा के द्वारा अनेक लोगों को सम्मानित किया गया ।

अखिलेश चंद्र चमोला, विवेक तोमर, हरजित सिंह, परवीन त्यागी टीटू, देवेंद्र प्रसाद, गंभीर सिंह जायडा, दुर्गा सागर लोक गायिका,प्रीति काला लोक गायिका, हेमंत बुटोला,सौरभ मैथानी, बिरजू नेगी,सुरेश डंडरियाल, सुरेश स्नेही आदि को शॉल एवम् सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

होली मिलन के कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के लोक गायक जिन्हे मेलूडी किंग कहा जाता है मंगल गीत गाकर कार्यक्रम को रफ्तार दी । इसके अलावा गायक विकी भारद्वाज वी कैश के नाम से प्रसिद्ध गायक ने अपने गानों से समा बांध लोगों को मंत्रमुग्ध किया। हेमंत बुटोला की टीम ने उत्तराखण्ड के गीतों में नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा यूनियन के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री के द्वारा संपादित की गई जिसमें उनकी टीम के सदस्य दीपक जुयाल, आशीष डोभाल, नीलम ढौंडियाल, बाबूराम बोडाई, संतोष जोशी, रेखा भंडारी आदि ने सहयोग किया।

वरिष्ठ पत्रकार प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन लखेड़ा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देकर सभी को भाईचारा एकता का संदेश दिया।

गंभीर सिंह उफ्तरा के अध्यक्ष ने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति को संजोए रखने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए होली मिलन जैसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। सभी पत्रकारों ,कलाकारों, लेखकों, गायकों का वे सम्मान करते है।

प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने बताया कि श्रम जीवी पत्रकार यूनियन के माध्यम से वे लगातार पत्रकारों के हितों में काम कर रहे है जल्द ही उत्तराखंड की सरकार बनते ही यूनियन की कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने बताया कि श्रम जीवी पत्रकार यूनियन के माध्यम से वे लगातार पत्रकारों के हितों में काम कर रहे है जल्द ही उत्तराखंड की सरकार बनते ही यूनियन की कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।

इस मौके पर अरशद खान, महेंद्र चौहान, आनंद सिंह चौहान, बृजेश भट्ट, डॉ अमरदीप गोदियाल, राकेश जेटली, शंकर खुशवाह,मगेश कुमार, गोकुल पंवार, नीरज, जावेद हुसैन आदि मौजूद रहे।