सौंग नदी में मिला मृत हाथी, वन अधिकारी मौके पर

खबर शेयर करें -

राजाजी पार्क से सटे ग्राम पंचायत साहब नगर में सौंग नदी में एक मृत हाथी मिला है। आज सुबह ग्रामीणों को नदी में हाथी पड़ा हुआ देखा जिसके बाद राजाजी पार्क कर्मियों को सूचित किया गया। सुचना पर पार्क के मोतीचूर रेंज के रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी गोस्वामी ने मय फ़ोर्स मौके पर पहुंच कर उच्चाधिकारीयों को सूचित किया।

रेंजर महेंद्र गिरी ने बताया कि मृत हाथी संभवतः विगत 17 फ़रवरी को रेंज के गूलर पढ़ाव बीट में दो हाथियों के हुए भिडंत में घायल हाथी हैं। मृत हाथी के शरीर पर घावों के निशान स्पस्ट दिख रहे हैं। बताया जा रहा है दो दिन पहले दो हाथियों की भिड़ंत हुई थी सत्यनराय मंदिर सेक्शन में एक की मौत हो गयी थी,यह दूसरा बताया जा रहा है. जिसकी उम्र 35 वर्ष हैं।

राजाजी पार्क ने दो हाथीयों को एक साथ खो दिया हैं। लेकिन सवाल बड़ा यह भी है दूसरा घायल हाथी खोजा क्योँ नहीं गया. उसको उपचार समय पर मिल जाता तो हो सकता है कि वह बच जाता। राजाजी पार्क के निदेशक अखिलेश तिवारी ने पुष्टि की है मृत हाथी मिलने की हाथी का पोस्टमॉर्टेम किया जायेगा उसके बाद पार्क क्षेत्र में ही दफना दिया जायेगा। मौके पर उप वन क्षेत्राधिकारी जेपी अन्थवाल, एसपी जखमोला व रविन्द्र बहुगुणा सहित वन दरोगा मनोज चौहान, बीत अधिकारी नरेन्द्र सिंह गुसाईं, विक्रम सिंह पुंडीर, सिरेंद्र जोशी मौजूद हैं।