हम राजनीतिक कार्यकर्ता ही नही राष्ट्र निर्माण का अस्त्र भी : मयंक गुप्ता

खबर शेयर करें -

Uttrakhand Times/ हम केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं राष्ट्र निर्माण का अस्त्र भी है , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने आज ऋषिकेश विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यही कारण है कि हमारा मतदान केवल विधायक ,सांसद, या सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि धारा 370, राम मंदिर , तीन तलाक,CAA जैसे देश और समाज के जवलंत मुद्दों का समाधान करने हेतु भी होता है।

हमारी सरकारें अन्य राजनीतिक दलों की भांति नागरिक पर दया हेतु नहीं उसे न्याय दिलाने हेतु काम करती हैं उदाहरण देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज देश के अमीर से अमीर और गरीब से गरीब व्यक्तियों को देश में आयुष्मान कार्ड द्वारा चिकित्सा सुविधा मिली है जबकि पूर्व की सरकारों में उपचार कराने में लोगों के घर बिक जाते थे |

विधानसभा अध्यक्ष एवं ऋषिकेश विधायक  प्रेमचन्द अग्रवाल ने केंद्र , राज्य तथा अपनी विधानसभा मे चल रहे विकास कार्यों व कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया | जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने संगठन द्वारा चल रहे कार्यक्रमों को पूर्ण मनोयोग व शिद्दत के साथ सफलतापूर्वक संचालित करने का आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गणेश रावत द्वारा तथा संचालन जिला महामन्त्री सुदेश कन्ड्वाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम मे विधानसभा प्रभारी दिगंबर नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कन्ड्वाल,विधान सभा के विस्तारक मोहित राष्ट्रवादी,पुर्व दायित्व धारी संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल,भगत राम कोठारी,क्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल,जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान ,जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, मंडल महामंत्री रवि शर्मा ,भूपेंदर रावत,कमला नेगी ,राम रतन रतूडी ,नीलम चमोली, आशीष जोशी, शाम पँवार,प्रिंस रावत,विमला नैथानी,रामेश्वर चन्दृयाल,बबीता कमल,जितेन्द्र पोखरियाल,सँजु व्यास आदि उपस्थित रहे।