‍‍राशिफल 20 मई 2022‍‍: यदि आप नौकरी, व्यवसाय वाले हैं, तो आज के दिन आपको  उन्नतिकारक अच्छे और सुनहरे अवसर मिलने वाले हैं।

खबर शेयर करें -

‍‍राशिफल 20 मई 2022

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-यदि आप नौकरी, व्यवसाय वाले हैं, तो आज के दिन आपको  उन्नतिकारक अच्छे और सुनहरे अवसर मिलने वाले हैं। आप  मकान,जमीन या वाहन आदि  खरीदने  की योजना भी बना सकते हैं। यदि आप  सामाजिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने का योग बन रहा है                  

  वृष राशि-आज आपके कामों में कुछ व्यवधान तो आ सकता है, लेकिन आप तत्परता के साथ  काम में जुटे रहेंगे। आपके आय के साधनों में वृद्धि होने का भी योग है। यदि आप व्याख्याता या लेखन आदि  के कार्य से जुड़े हैं, तो आज आपको प्रगतिकारक अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आप किसी नए काम की शुरुवात भी कर सकते हैं।।                                                                   

  मिथुन राशि-आज आपको कोई भी नया काम हाथ में नही लेना चाहिए। आज आपके लिए निवेश करना भी उचित नही रहेगा। यदि आप पहले से नेत्र विकार से पीड़ित हैं,तो आज नेत्र विकार बढ़ने की संभावना बन सकती है। मानसिक अस्थिरता भी बनी रह सकती है।
                                                                     

कर्क राशि-आज आप जीवन साथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। और जिनका  जीवन साथी के साथ किसी प्रकार से मनमुटाव चल रहा है, उन्हें आज सुलह करने का प्रयास करना चाहिए, परिणाम आशानुकूल होंगे। नौकरी,व्यवसाय वालों के दिन अनुकूल रहेगा। आज आपका मनोबल काफी अच्छा रहेगा।    

                          

सिंह राशि-यदि आप किसी कार्य की सफलता को लेकर चिन्तित हैं, तो आज आपको काफी राहत मिल सकती है। आप रोज़गार पाने के लिए संघर्षरत हैं,तो आज आपको रोजगार मिलने की भी अच्छी  संभावनाएं बन रही है।


कन्या राशि-आज आपकी तर्क शक्ति बहुत अच्छी रहने वाली है। यदि आप अधिवक्ता या रिपोर्टर आदि कार्य से जुड़े हैं, तो आज आपकी प्रतिभा निखर कर आने वाली है। उच्च शिक्षा के संबंध में भी आप विचार कर सकते हैं।                                                                     

 तुला राशि-आज आप घर में कोई पारिवारिक आयोजन कर सकते हैं। आप मन पसन्द वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। माता से आपको खुशी मिल सकती है। यदि आपका कोई जमीन,मकान संबंधी विवाद चल रहा ह,तो उससे निजात मिल सकती है।


वृश्चिक राशि- आज आपको किसी प्रकार का उपहार या,पारितोष मिल सकता है। आपको अधीनस्थ कर्मचारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप किसी सार्थक  भ्रमण पर भी जा सकते हैं।      

  धनु राशि-आज आपके द्वारा किए गये प्रयास व्यर्थ जा सकते हैं। हालांकि आप काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। यदि आप नौकरी से वंचित हैं,तो आज आपको अच्छे संकेत प्राप्त हो सकते हैं। अपव्यय की भी संभावना है।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है, आप सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपके मासिक पारितोष में वृद्धि होने की संभावना बन सकती है।


 कुम्भ राशि-आज आपको बहुत ही संयम में रहने की आवश्कता है। किसी प्रतिद्वन्दी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद की संभावना बन सकती है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं, और रोग के बारे में कोई फैसला लेना हो जैसा कि सर्जरी आदि करवाने  के बारे में-तो आज  विचार आज त्याग दें।


  मीन राशि-आज आपको कर्म क्षेत्र में किसी न किसी प्रकार से प्रसन्नता मिलने वाली है। किसी बड़े व्यक्ति या अधिकारी  का सहयोग भी आपको मिल सकता है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो किसी परिचित का सहयोग लें आपका काम अवश्य हो जायेगा। बड़े भाई से भी आज आपको संतुष्टि या किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है।

#आपका दिन शुभ हो!जय श्री कृष्णा#

ज्योतिषी परामर्श के लिए संपर्क करें