मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग 2022 का किया शुभारंभ। देखिए वीडियो

खबर शेयर करें -


रायवाला स्थित औरोवल्ली आश्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। जिसमें प्रदेश भर से डेढ़ सौ से ज्यादा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में ढोल दमऊ और नरसिंहा की बजाए गए। सबसे पहले विभिन्न राज्यों से आए युवा मोर्चा के कार्यों की प्रदर्शनी को देखा। जिनमें युवा कार्यकर्ताओं के कार्यों का विवरण फेलेक्स के माध्यम से किया हुआ था। उसके बाद वृक्ष रोपण किया गया। उसके बाद प्रशिक्षण हाल में पहुंच कर मुख्यंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मंच में सबसे पहले राष्ट्र गीत गया गया। मुख्यमंत्री को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मंच सम्मानित कर क्रिकेट खेलते हुए उनकी तस्वीर भेंट की।

मीडिया से वार्ता कर उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा राजनीति की पाठशाला है। बचपन का सीखा हुआ हमेशा याद रहता है। यहां युवाओं को अनुशासन देश भक्ति को सीखेंगे। सभी युवा मोर्चा के सदस्य काफी सौभाग्य शाली है । उनको ऐसे समय में काम करने का मौका मिल रहा है जिसमे देश का नेतृत्व परम योगी प्रधानमंत्री मोदी के हाथो में है। इस बार देश की आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए रोजगार के क्षेत्र में काम कर रहे है। CDS और पी सी एस प्री एग्जाम पास करने वालो के लिए 50 हजार प्रोत्साहन धनराशि रखी है। साथ ही 24000 पद खाली है उन पदो पर भर्ती की प्रकिया तेजी से कर रहे है। स्वरोजगार योजना से युआ जुड़े ,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना , सहायता समूह युवा मंगल दल ,महिला मंगल दल ऋण देने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों से बात करेंगे।



युवाओं की बदौलत ही हमने चुनाव में जीत हासिल की। भाजपा अनुशासन, सिद्धांत व राष्ट्रवाद पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति में कोई शार्ट कट नहीं होता। कोई आपको देखे या न देखे अच्छा काम करते रहिए। हमें अपनी मदद स्वयं करनी चाहिए। शिविर में एक दूसरे को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी युवाओं से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने की अपील की।


उन्होंने कहा कि हम जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू करने वाले हैं, और शीघ्र ही यह पूरे देश मे लागू हो जाएगा। समान नागरिक संहिता को लेकर ही जनता ने हमें सत्ता सौंपी। इससे कोर्ट के 20 फीसदी मामले भी कम हो जाएंगे। सभी को आयुष्मान योजना का लाभ देने के लिए भी अस्पतालों से बातचीत चल रही है। युवाओं को रोजगार देने के लिए शीघ्र ही भर्तियां की जाएंगी। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आयुष्मान, पीएम आवास, जीवन ज्योति व गरीब कल्याण जैसी योजनाओं ने देश की तश्वीर बदली है। उन्होंने कश्मीर में दो निशान दो विधान को लेकर तत्कालीन सरकार को कोसा। कहा कि हम हर घर तिरंगा फहराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने धारा 370, राम मंदिर व सीमाओं पर तैनात जवानों को पर्याप्त समान न मिलने पर पूर्ववर्ती सरकार को घेरा। हम उत्तराखंड की सिल्वर जयंती पर राज्य को श्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में खड़ा कर देंगे।

इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, महामंत्री हरजीत सिंह, रंजन बरगली, प्रदीप नेगी, नेहा जोशी, स्वामी ब्रह्मदेव, दिव्या बेलवाल व कार्यक्रम संयोजक संजीव चौहान आदि उपस्थित रहे।