BJYM का प्रशिक्षण वर्ग 2022 का दूसरा दिन दुष्यंत गौतम, सुरेश भट्ट, डॉ. धनसिंह रावत, वैभव सिंह और अजेय ने पढ़ाया युवा नेताओं को पाठ

खबर शेयर करें -

देहरादून। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सुबह प्रशिक्षणार्थियों ने योग किया और आश्रम में 150 पौधे रोपण किये।


आज के प्रथम सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा के प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा इस प्रशिक्षण में कुछ न कुछ सिख कर जाए युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और आज का युवा मोर्चा कल की भाजपा है।अपने कर्तव्य को पूरा कर अपनी जिम्मेदारी को धर्य के साथ कर हम सफल युवा नेता बन सकते है।

द्वितीय सत्र को प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट भाजपा ने लिया उन्होंने कहा आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी है उन्होंने कहा हमारा विचार राष्वाद है भारत माता की जय हमारी राष्टीयता का आधार है 5000 वर्षों से हम भारत माता की जय बोलते है उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गरु बनने की और अग्रसर है और हम जल्द ही भारत विश्व का सिरमोर बनेगा और विश्व गरु बनेग।

तृतीय सत्र कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने लिया।डॉ धन सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां नई शिक्षा नीति लागू की गई है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में आंगनवाड़ी केंद्रों से इसकी शुरुआत की जा रही है. उसके बाद सभी स्कूल और कॉलेजों में नई शिक्षा नीति लागू कर दी जाएगी। डॉ धन सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति से बच्चों को बेहतर ज्ञान मिलेगा और नए भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा राज्य शिक्षा नीति में बच्चे कुछ भी पढ़ सकते है जो उनको पसन्द होगा ।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने तिरगा अभियान का श्रीगणेश किया। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया।

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रभारी व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा आजादी के बाद हमें ऐसा प्रधानमंत्री मिला उस समय हमारे पास 5000 करोड़ प्रॉपर्टी थी और 1 रुपए का डॉलर था 70 सालो में कांग्रेस सरकार ने देश को कर्ज में डुबो दिए आज नरेंद्र मोदी जी की सरकार उस कर्ज को उतार रहे है।


उन्होंने कहा कांग्रेस ने अपना प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश के दो टुकड़े कर दिये और जवाहरलाल नेहरू की गलत नीतियों के कारण काश्मीर में 370 लग गयी देश मे दो निशान हो गए और इन्ही गलत नीतियों को लेकर राष्ट्रीयवादी लोगो ने अपना नया संगठन जनसंघ बनाया।

भरतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने अपने सत्र में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का झंडा पूरे देश मे लहरा रहा है। कहा हमे इतिहास भी गलत पढ़ाया गया कियुकि इतिहास ही गलत लिख दिया लेकिन अब मोदी सरकार नई शिक्षा नीति ले आयी जिसमे देश को सही इतिहास पढ़ने को मिलेगा।


भाजपा के महामंत्री अजेय ने अपने सत्र में कहा हम ऐसी विचार धारा से जुड़े है जो राष्ट्रीय विचारधारा है।


” भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ” भारतीय युवा मोर्चा ” प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के तीन दिवसीय कार्यक्रम ऑरावली आश्रम ” निकट बसन्ती माता मंदिर रायवाला देहादून में दूसरे दिन की संध्या में पौराणिक देवभूमि सोसाइटी की लोक कलाकारों ने रूबरु किया संस्कृति का आगाज बिखेरे संस्कृति के रंग ॥

भाजपा के महामंत्री अजेय ने अपने सत्र में कहा हम ऐसी विचार धारा से जुड़े है जो राष्ट्रीय विचारधारा है।