आज द्रौपदी के डांडा-2 पर्वत पर 7 पर्वतारोहियों के शव मिलें

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी के द्रौपदी के डांडा- 2 पर्वत पर प्रशिक्षण को गए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आ गए।जिसमें से पर्वतरोहीओं के 26 सदस्यों के शव बरामद हो गए हैं तीन सदस्य अभी भी तलाश जारी है पर्वतारोहियों के चार शवों को आज उत्तरकाशी लाया गया जिनकी पहचान कर ली गई है।


उच्च हिमालय में प्रशिक्षण के लिए नीम का 42 सदस्य पर्वतारोहियों का दल 23 सितंबर को द्रौपदी का डंडा- 2 पर्वत पर गया था। जहां 4 अक्टूबर को दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

तभी से जारी रेस्क्यू में अभी तक विपरीत मौसम की चुनौतियों के बीच एनडीआरएफ एसटीआरएफ आईटीबीपी और हाई एल्टीट्यूड वेलफेयर स्कूल गुलमर्ग की टीम द्वारा 26 सदस्यों के शव को बरामद कर लिया गया।


रेस्क्यू टीम ने आज पर्वतरोही के साथ शव बरामद किए। तीन सदस्यों की तलाश जारी है लापता पर्वतारोहियों के सदस्यों में से चार के शव घटना वाले दिन ही मिल गए थे। वहीं 6 अक्टूबर को पर्वतारोहियों के 17 शव मिले थे द्रौपदी का डंडा में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में दो चीता हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया। पर्वतारोहियों के चार शवों को आज पहले हरसिल हेलीपैड लाया गया।

उसके बाद एंबुलेंस से उन्हें उत्तरकाशी लाया गया। जिनकी पहचान निम प्रशिक्षण सविता कंसवाल, नौमी रावत उत्तरकाशी, अजय बिष्ट अल्मोड़ा और शिवम कैथौला हिमाचल के रूप में हुई मौसम खराब होने पर अन्य शवों को आज उत्तरकाशी नहीं लाया जा सका शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जा रहा है।