ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मंडल की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का बैंड- बाजों के साथ हुआ स्वागत, देखिए वीडियो

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: आज श्यामपुर मंडल स्थित आडवाणी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल द्वारा अपनी नवीन कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान बैंड बाजों के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।

स्वागत कार्यक्रम

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सत्यपाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, शोभा चौहान मंडल उपाध्यक्ष राजपाल पंवार, महामंत्री चंद्र मोहन पोखरियाल महामंत्री दीपक जुगलान, मंत्री जितेंद्र पोखरियाल , जयपाल चौहान, मधु पोखरियाल, मधु भट्ट, कोषाध्यक्ष मुनेंद्र गैरोला, आईटी अभिनव चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी रावत को प्रभारी उषा कोठारी, जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी नीलम काला चमोली द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल द्वारा बताया गया कि वह अपनी नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर श्यामपुर मंडल को एक नई दशा और दिशा प्रदान करेंगे और संगठनात्मक जिला ऋषिकेश में श्यामपुर मंडल को अब्बल बनाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चंद्र मोहन पोखरियाल ने किया गया।

इस अवसर पर कमला नेगी, गोविंद सिंह मेहर, जयराम शर्मा , सूरज थापा, प्रीतम सिंह पुंडीर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।