दावा- यूक्रेन के जर्जिस्क शहर पर रूस का कब्जा:यहां 5 महीने में 26 हजार यूक्रेनी सैनिक मारे गए, 2 गांव भी रूसी कंट्रोल में
रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर यूक्रेन के जर्जिस्क शहर पर कब्जे का दावा किया। रूसी न्यूज आउटलेट RT के मुताबिक यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में स्थित इस शहर पर रूस ने कब्जा कर लिया है। जर्जिस्क के अलावा रूस ने यहां मौजूद दो गांव द्रुज्बा और क्रिम्सकोये पर भी कंट्रोल की बात कही।

रूसी सेना ने कहा है कि यूक्रेन ने शहर की रक्षा के लिए लगभग 40,000 सैनिकों को तैनात किया था। 5 महीने की लड़ाई में इसमें से 26,000 सैनिक की मौत हो गई। वीडियो फुटेज में रूसी ड्रोन्स को यूक्रेनी रसद और सैनिकों को निशाना बनाते देखा गया।
रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा- यूक्रेनी सेना ने शहर की लगभग हर इमारत को किले में तब्दील कर दिया था। शहर के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से की रक्षा करने के लिए कई तरह की तकनीक अपनाई गई थी।
