कनक चौक में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर फूंका केंद्र सरकार का पुतला


कांग्रेसियों ने कनक चौक में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है और इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। शुक्रवार को कांग्रेस भवन से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कनक चौक पर पहुंचे। यहां गृहमंत्री और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
महानगर अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह बाबा साहब आंबेडकर पर दिए बयान पर घिरे तो जनता का ध्यान बंटाने के लिए धक्का मुक्की की नौटंकी शुरू कर दी। यह केवल गृहमंत्री में बयान से ध्यान हटाने का प्रयास है।
इसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कनक चौक से भाजपा महानगर कार्यालय की तरफ बढ़ने लगे। जिनको पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका। जिससे कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ता यहां पर धरने पर बैठ गए। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर आदि मौजूद रहे।
