उत्तरकाशी: सलाईबैंड क्षेत्र में भूस्खलन से बड़ा हादसा, 19 मजदूरों वाला कैंप चपेट में | 10 रेस्क्यू, 9 लापता


उत्तरकाशी जनपद के सलाईबैंड क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद अचानक हुए भूस्खलन से एक लेबर कैंप इसकी चपेट में आ गया। हादसे के वक्त कैंप में कुल 19 श्रमिक मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF, उत्तराखंड पुलिस, और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। रास्ता बाधित होने के कारण रेस्क्यू टीम को पैदल दुर्गम मार्ग से घटनास्थल तक पहुंचना पड़ा।
👉 अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
👉 9 मजदूर अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
राहत कार्य में NDRF, SDRF, उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से समन्वय के साथ जुटे हुए हैं।
⛔ प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र सभी तीर्थयात्रियों को रोका है और मार्गों पर नियंत्रण रखा गया है।
🔊 जनता से अपील: कृपया किसी भी अफवाह से बचें, केवल प्रमाणिक और अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें। आपात स्थिति में सरकारी विभागों से संपर्क करें।
