रायवाला: श्री सत्य साईं संजीवनी परिवार ने भी निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य, दिया अपना मतदान

उत्तराखंड में 28 जुलाई को हुए पंचायत चुनाव के मद्देनज़र श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, रायवाला में एक विशेष मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य था समाज में लोकतांत्रिक भागीदारी और मतदाता चेतना को बढ़ावा देना।
रायवाला में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे बिना कैश काउंटर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की इस पहल में डॉक्टर्स, नर्सेस, प्रशासनिक व सफाई स्टाफ, और साथ ही अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों एवं उनके परिजनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
अस्पताल के गार्डन से लेकर वार्ड तक, हर कोने में एक ही संदेश गूंजा “वोट करें, अपने क्षेत्र का भविष्य खुद तय करें।”
अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को मतदान के महत्व को समझाते हुए प्रेरणादायक संदेश दिए। वहीं, भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने भी मतदान को अपनी जिम्मेदारी बताते हुए लोकतंत्र के पर्व में भाग लेने की अपील की।
यह अभियान न केवल चिकित्सा सेवा का उदाहरण था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल समाज के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों के लिए भी उतना ही सजग है।
