बच्चे मैदान में खेलेंगे तो उनको मिलेंगे ये पांच फायदें


एक समय वो था जब मोबाइल नहीं हुआ करते थे, बच्चे शाम को दोस्तो के साथ बाहर खेलते जिससे वे शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत होते आज मोबाइल में उनका बचपन छीन लिया। आपको बता दें कि बच्चों को बाहर खेलने के अनेक फायदे मिलते हैं।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहाँ लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं है, बच्चों का विकास प्रभावित हो रहा है। अमीर परिवारों में, बच्चे अक्सर दाई माँ की देखरेख में रहते हैं और बाहर खेलने की बजाय मोबाइल पर समय बिताते हैं। लेकिन, बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बाहर खेलना अत्यंत महत्वपूर्ण है। खुले मैदानों में खेलने से बच्चे मजबूत बनते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और उनका समग्र विकास तेजी से होता है। बाहर खेलना बच्चों को शारीरिक रूप से सक्रिय रखता है, उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देता है, और उन्हें सामाजिक कौशल विकसित करने में मदद करता है। इसलिए, माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को बाहर खेलने के लिए प्रोत्साहित करें।
तनाव करता है दूर
शाम के समय बाहर खेलने से बच्चों के दिमाग का विकास होता है। थकान भी दूर होती है। दरअसल खेलते समय हमारा दिमाग खुश रहने वाले हार्मोन (जैसे डोपामिन और एंडॉर्फिन) बनाता है, जिससे मूड अच्छा होता है और चिंता कम हो जाती है।
सेहत बनती है मजबूत
शारीरिक खेल जैसे फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन या दौड़ने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बच्चों के शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। मसल्स एक्टिव होते हैं। कुल मिलाकर बाहर खेलने से बच्चों की इम्युनिटी स्ट्राॅन्ग होती है। बच्चों को तो बाहर खेलना ही चाहिए लेकिन जब भी बड़ों को समय मिले, वे भी ऐसा कर सकते हैं। इससे उन्हें भी कई फायदे मिलेंगे।
नींद आती है अच्छी
अगर आपका बच्चा समय से न तो सो रहा है और न उठ रहा है तो आपको उसे बाहर खेलने के लिए जरूर भेजना चाहिए। इससे समय पर उसे नींद भी आ जाएगी। सुबह वह टाइम पर उठ भी पाएगा। दरअसल खेलने से शरीर थकता है और दिमाग शांत होता है, जिससे रात को गहरी नींद आती है। शाम को थोड़ा खेलना ही बच्चों को कई बड़े फायदे दे सकता है।
पढ़ाई में आता है फोकस
बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए शाम को खेलना तो बहुत जरूरी होता है। इससे उनकी एकाग्रता बढ़ती है। दिमाग भी तेज होता है और पढ़ाई में मन लगता है। कुल मिलाकर खेल उनके मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी होता है।
नए दोस्त बनते हैं
जब आपका बच्चा बाहर खेलने के लिए जाता है तो इससे उसकी सोशल लाइफ बेहतर हो सकती है। आपके बच्चे के नए दोस्त बनते हैं। इससे उन्हें खुशी तो मिलती ही है, लेकिन वो कुछ न कुछ नया भी सीखते हैं। इससे उनका अकेलापन भी दूर हो सकता है। आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
