क्या आप जानते हैं? तरबूज का छिलका लौटा सकता है चेहरे का नूर!


गर्मी में तरबूज खाते हैं, पर छिलका न फेंकें! यह त्वचा के लिए वरदान है, जो कई समस्याओं को दूर कर प्राकृतिक चमक लौटाता है।

गर्मी में धूल और पसीने से त्वचा बेजान और थकी हुई लगती है, धूप उसकी प्राकृतिक चमक छीन लेती है। केमिकल युक्त उत्पाद अक्सर वांछित परिणाम नहीं देते और नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
यदि आप बिना साइड इफेक्ट वाले प्राकृतिक विकल्प की तलाश में हैं, तो तरबूज एक बेहतरीन उपाय है। अक्सर लोग तरबूज खाते समय छिलके फेंक देते हैं, जबकि यह हिस्सा त्वचा के लिए अद्भुत लाभ प्रदान कर सकता है। तरबूज के छिलके में भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन ए, सी, बी6 और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये तत्व चेहरे की सूजन, जलन और रैशेज को कम करने में मदद करते हैं।
फेस कूलिंग पैक
तरबूज का छिलका काटकर उसे फ्रिज में कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद छिलके को चेहरे पर रगड़ें। इससे गर्मी में चेहरे को ठंडक मिलती है। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से स्किन ग्लो करने लगती है।
पिंपल्स और दाग-धब्बों को करे दूर
तरबूज के छिलकों में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे पीसकर आप चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे पिंपल्स कम होंगे और दाग-धब्बे भी दूर होंगे।
डार्क सर्कल्स करे गायब
आजकल लोग नींद पूरी नहीं लेते हैं। ऐसे में उनकी आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। इससे खूबसूरती में दाग लग जाता है। डार्क सर्कल्स की समस्या से तरबूज का छिलका राहत दिला सकता है। इसे काटकर आंखों पर कुछ मिनट के लिए रख दें। ये न सिर्फ आंखों को आराम देगा बल्कि डार्क सर्कल्स भी धीरे-धीरे कम होंगे।
स्किन टोन निखारे
तरबूज के छिलके का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर भी चेहरे पर जरूर लगाना चाहिए। इससे आपकी त्वचा की रंगत निखरने लगेगी। चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आएगा। आपको गर्मी में इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
सनबर्न में राहत
गर्मी में धूप से हमारी त्वचा जल जाती है। ऐसे में तरबूज का छिलका वरदान से कम नहीं होता है। तरबूज के छिलके को ठंडा करके प्रभावित हिस्से पर लगाने से जलन में राहत मिलती है और स्किन जल्दी ठीक होती है।
इन 2 तरीकों से करें तरबूज के छिलके का इस्तेमाल
- टोनर के रूप में
- फेस पैक के रूप में
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। त्वचा संबंधी समस्याओं या एलर्जी के लिए डॉक्टर से सलाह लें। परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं। लेखक किसी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं है।
