नवनियुक्त पदाधिकारियों से बोले डॉ. अग्रवाल.. संगठन को आगे बढ़ाने में निभाएँ अहम भूमिका

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा संगठनात्मक ऋषिकेश जिले के नवनियुक्त महामंत्री प्रतीक कालिया, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, जिला मंत्री सुमित पंवार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डा. अग्रवाल ने नवीन दायित्व मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर सम्मानित किया।

डा. अग्रवाल ने कहा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, यहां अनुशासन के साथ कर्मठ और कुशल कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी मिलती है। भाजपा में सभी कार्यकर्ता एक समान होते है।

डा. अग्रवाल ने नवीन पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भाजपा को आगे बढ़ाने में आप सभी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की धामी सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुंचे। जिससे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोकहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे निर्धन व्यक्ति को मिल सके।

डा. अग्रवाल ने कहा कि संगठन में सभी को साथ लेकर आगे बढ़ें और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से अन्य को भी जोंड़े। कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिये आप जैसे कार्यकर्ताओं को आगे आकर भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सभी नवीन पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व प्रचारक सुरेंद्र जी, भाजपा नेता राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Ad